ओ हैप्पी बर्थडे टू यू चलो रल मिल गाओ न

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रात जन्म की आई कृष्ण की ख़ुशी मनाओ न

ओ हैप्पी बर्थडे टू यू चलो रल मिल गाओ न

तीन लोक में खुशिया छाई श्याम लीयो अवतार

सब मिल मंगल गाये तेरी सची है सरकार,

चल के नन्द भवन में शगन के थाल भ्जाओ न

ओ हैप्पी बर्थडे टू यू चलो रल मिल गाओ न

माखन मिश्री बाजे खीचड़ो भोग बनाया है

चांदी के चमच से तुझको भोग लगाया है,

बारी बारी आ रल मिल सब पलना झुलाओ न

ओ हैप्पी बर्थडे टू यू चलो रल मिल गाओ न

दूजी के चाँद सा लगता मुखड़ा नजर न लग जाए

सारे जग में इस से सुंदर एसी छवि न मिल जाए,

गोरव से कुछ सीख लिखा कान्हा को सुनाओ ना

ओ हैप्पी बर्थडे टू यू चलो रल मिल गाओ न

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।