भर दो झोली मेरी राधा रानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भर दो झोली मेरी राधा रानी महारानी ,

तेरे दर से न जाऊंगा खाली

ग़म ने मारा है गम ने सताया,

बन गया तेरे दर का सवाली ,

दिल लगाया था दुनिया से मैने ,

दिल को तोड़े है जालिम जमाना

अब लिया है सहारा तुम्हारा ,

इस चमन की है तू रखवाली ,

भर दो झोली....

किसी ने मारा किसी ने सताया,

आके दुखों ने मुझको दबाया

दुःख का सागर है सारा जमाना,

सुख की मूरत है बरसाने वाली

भर दो झोली.....

मैंने देखा है ज़ालिम ज़माना,

साथ देता न कोई किसी का ।

तू सहारा है सबका हे राधे,

तूने बिगड़ी है सबकी सँवारी,

भर दो झोली.......

ये सुना है जो दर तेरे आता,

सब मन की मुरादें है पता ।

पायला आया है दर पे तुम्हारे,

बन गया तेरे दर का सवाली.

भर दो झोली.......

भर दो झोली मेरी राधा रानी महारानी ,

तेरे दर से न जाऊंगा खाली

Singer - Laxman ji Payla

Lyrics - Laxman ji Payla

Creations - Chitrakoot Music Production

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।