मेरा दिल है श्याम दीवाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा दिल है श्याम दीवाना

दुनिया मारे तान श्याम दीवाना

मैं तुमसे एक पूछूं पहेली

बूझो तो बतलाना श्याम दीवाना

मेरा दिल है श्याम दीवाना ...........

मायरा भरवाना था नानी के घर जाना था

संतो के संग झूमता श्याम का दीवाना था

बोलो कौन ..........नरसी

श्याम है आया भात भराया

दुनिया ने तब माना श्याम दीवाना

मेरा दिल है श्याम दीवाना ...........

राजा जी की रानी थी श्याम की दीवानी थी

प्रेम की खातिर ज़हर पिया दुनिया से बेगानी थी

बोलो कौन ...........मीरा

लगन लगी ऐसी मीरा को ज़हर ज़हर ना जाना

श्याम दीवाना

मेरा दिल है श्याम दीवाना ...........

हर दिलबर का दिलबर है वो यारों का यार है

सब भक्तों का हमदम है सब भक्तों का प्यार है

बोलो कौन .........श्याम

श्याम का बिट्टू दीवाना श्याम के गन गाना

श्याम दीवाना

मेरा दिल है श्याम दीवाना ...........

अब तुमसे क्या पूछूं पहेली सब तुमने है जाना

श्याम दीवाना

मेरा दिल है श्याम दीवाना ...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।