श्याम मेरे संग श्री राधा रानी झूला झूलें

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मेरे संग श्री राधा रानी झूला झूले,

बरसाने ,वृन्दावन सखी बागों के अन्दर,

राधा संग श्याम सुन्दर......

कदम की डाली पे झूला परयो है,

राधा संग घनश्याम सज्यो है ,

सखियाँ झूलावें दे दे झोटा मेरे घनश्याम को,

मेरी राधा को ,मेरी श्याम सखी बागों के अंदर,

राधा संग श्याम सुन्दर....

खूब सजी राधे श्याम की जोड़ी ,

श्याम मिले प्रीत दुनिया से तोड़ी ,

पायला छोड़ सब जूठे धंधे अजय संग में जाएंगे

बरसाने मेरी श्यामा के मन्दिर ,

राधा संग श्याम सुन्दर.....

श्याम मेरे संग श्री राधा रानी झूला झूले ,

बरसाने ,वृन्दावन सखी बागों के अन्दर ,

राधा संग श्याम सुन्दर......

Singer - Laxman ji Payla

Lyrics - Laxman ji Payla

Creations - Chitrakoot Music Production

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।