श्री राम मेरे अयोध्या आये

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

श्री राम मेरे अयोध्या आये घर घर दीप जलाए उजाला हो गया है

अपने संग सिया को लाये मंद मंद मुस्काये उजाला हो गया है,

प्रभु श्री राम जी तेरे बिना ये दुनिया बेकार थी

प्रभु श्री राम जी सारी अयोध्या बेकरार थी

सब को गले लगाये अपने दिल का हाल सुनाये

उजाला हो गया है,

प्रभु श्री राम जी भगत खड़े है पलके बिछाए,

प्रभु श्री राम जी मदन आज क्या क्या लुटाये,

खुशियाँ मनाये मंगल गाये जय जय कार लगाये,

उजाला हो गया है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।