ओ बाबा लाज तू रखियो रखियो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ बाबा लाज तू रखियो रखियो

तेरे भरोसे हुँ, नजरों से दूर ना करियो करियो तेरे भरोसे हुँ

मै ही तेरा,तू है मेरा, सुनले ओ मेरे साँवरे,

मेने जब से बाबा तेरे दर पे शीश झुकाया,

हर मुश्किल मै हर विपदा तूने साथ निभाया,

शान से रहता हुँ मै बाबा,

देखे आज जमाना... ओ बाबा..

मेरे जीवन की गाडी को तू ही श्याम चलाता,

तेरे भजनो को गाकर के मै परिवार चलाता,

गर कृपा तेरी ना होती,कुछ ना मै कर पाता,.... ओ बाबा....

बाबा अपनी चौखट से तुम मुझको दूर ना करना,

रहमत अपनी बाबा मुझ पर सदा बनाये रखना,

"जय कौशिक"येह तुमको अपने दिल की बात बताता,...

ओ बाबा लाज तू रखियो.... !!

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।