राम भजन कर लेना

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम भजन कर लेना ये जीवन है दो दिन का मेला

कोडी कोडी माया जोड़ी भर गई तेरी पाप तिजोरी

साथ न जाए इक डेला,

ये जीवन है दो दिन का मेला

राम भजन कर लेना

भाई बंधू और संग संगापी

अंत समय के कोई न साथी,

कायम न जग का झमेला ये जीवन है दो दिन का मेला

राम भजन कर लेना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।