मैं तो हुई श्याम तेरी दीवानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कमी ना करे कोई पूरा तेरे बिना मेरा जीवन अधुरा,

तू न मिला तो कुछ कर जाउंगी

मैं तो हुई श्याम तेरी दीवानी प्यार में हद से गुजर जाउंगी

पानी भरने का कर के बहाना यमुना के तट पे आऊ,

दिल को चैन मिले तुमसे मिलने तुझमे ही खो जाऊ

तुम को ही पाकर स्वर जाउंगी

मैं तो हुई श्याम तेरी दीवानी प्यार में हद से गुजर जाउंगी

तू ही तू बस आता नजर है जिधर जिधर मैं जाऊ

बंसी की धुन पे मैं दोडी चली आऊ खुद को रोक न पाऊ,

तू न मिला तो मैं मर जाउंगी,

मैं तो हुई श्याम तेरी दीवानी प्यार में हद से गुजर जाउंगी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।