राधा माखन ले चाली

-
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा सुन ले बात हमारी कहां जाने की है तैयारी

श्याम तनै क्या है बीमारी जो रस्ता रोकै है म्हारी

धरकै सर पै तू गगरी गजब राधा रानी लगरी

हटजा कान्हा मथुरा जाना बाट देखै तेरा मामा

मैं माखन लेकर के चाली ...............

कौरी मटकी दिल में खटकी सुन ले राधा रानी

मत छेड़े ओ सांवरिया मनै जल्दी ये पहुंचानी

मनै भी चखा दे थोड़ा सा खुवा दें ओ माखन ले जाने वाली

हटजा कान्हा मथुरा जाना...............

आजा राधा बैठ पास में करें प्रेम से बातें

ना कान्हा मनै देर हो जागी कंस मनै फिर डांटे

डरे क्यूं इतनी देर हो कितनी समझ ले बरसाने वाली

हटजा कान्हा मथुरा जाना............

तेरे बिना ओ राधा प्यारी श्याम भी रहता आधा

मीठी मीठी बातों में ना बहकाओ तुम ज्यादा

यहीं अरमां अमित शर्मा पिला दे प्रेम की प्याली

हटजा कान्हा मथुरा जाना.........

लेखक :-

अमित शर्मा नंदपुरिया

7017655463

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।