वो है राम भक्त हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सिर पे मुकटगल मोतियन माला

वजर शरीर कोमल दिल वाला

भक्त उन्हें पहचान वो है राम भक्त हनुमान,

बलशाली अनजानी का लाला सिया राम का वो मत वाला,

ऋषि मुनि के प्राण बचावे असुरो का वध करने वाला

भगत उन्हें पहचान,

वो है राम भक्त हनुमान,

रावन सूत जब लखन को धाये पर्वत का पर्वत ले आये,

लाये संजीवन लखन जी आये राम चन्द्र के काज बनाये

भक्त उन्हें पहचान,

वो है राम भक्त हनुमान,

सुमिरन करना सदा हमेशा पास न आये कष्ट कलेशा,

उन की शरण में जो आएगा मन वंचित फल वो पायेगा,

भगत उन्हें पहचान

वो है राम भक्त हनुमान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।