कब आओगे मदन गोपाल मीरा तो देखे बाट खड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कब आओगे मदन गोपाल मीरा तो देखे बाट खड़ी,

मेरी सुनियो अर्ज नंदलाल मीरा तो देखे बाट खड़ी,

दर्श दीवानी मीरा डोले हाथ में ले इक तारा,

अब तो आन दिखाओ गिरधर मुखड़ा प्यारा प्यारा,

किरपा करियो मुझपे जी किरपाल,

मीरा तो देखे बाट खड़ी,

तेरा नाम पुकारू मुख से सास लगाये ताला,

राणा जी ने चिड कर मुझसे भेजा विष का प्याला,

सारी दुनिया करे है सवाल

करे है बाते बड़ी बड़ी

कद आओ गे गोपाल मीरा तो देखे बाट खड़ी,

हर पल तेरी आस लगाऊ धरु तुम्हारा ध्यान,

सारे लोग वनवारी बोले मेरी बंद जुबान

दीजियो आ आके भ्रम निकाल जो इनके पाँव पड़ी ,

कद आओ गे गोपाल मीरा तो देखे बाट खड़ी,

सुन सुन ताने इस दुनिया के मैं होगी बेचैन,

याद तुम्ही कर के स्वामी मेरे रोये नैन

मेरा मनवा करे है मलाल लगी है असुवन की झड़ी,

कद आओ गे गोपाल मीरा तो देखे बाट खड़ी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।