रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन में,

नही पल कोई ऐसा हो जिस पल तू न हो मन में,

ना दान मैं हु निर्गुण बस गुण यही पाया है,

तेरे नाम के मोती से,जग अपना सजाया है,

यु ही तेरे नाम रत्न बरसे मेरे आंगन में,

रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन में,

जब बंद करू आँखे मन मेरा चेह्क ता है,

एहसास तेरा भगवान सांसो में मेहकता है,

खुशबु ये बनी रहे मेरे मन मधुवन में,

रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन में,

अपनों के छल से जब अंतर ये झुलस जाता,

तेरे नाम के चिंतन से मन शीतल हो जाता,

अंकुश ये शीतलता रहे अब अंतर मन में

रहे संग तेरा नाम प्रभु हर पल मेरे जीवन में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।