बंगला खूब बना गुलजार

पारंपरिक
श्री राम भजन विष्णु भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बंगला खूब बना गुलजार इस में नारायण बोले

इस में नारायण बोले इस में नारायाण डोले

बंगला खूब बना गुलजार इस में नारायण बोले

इस बंगले के दस दरवाजे बीच पवन खब्बा

आते जाते कोई नही देखे ये है बड़ा अचम्भा,

बंगला खूब बना गुलजार इस में नारायण बोले

पंच तत्व का बना है इटा तीन गुणों का गारा,

राम नाम की बनी रे करनी आन बना बनिहारा

बंगला खूब बना गुलजार इस में नारायण बोले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।