हारे का है सहारा मेरा श्याम मुरलीवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का है सहारा मेरा श्याम मुरलीवाला बिगड़ी मेरी बनाएगा

दर्शन बिना तुम्हारे अखियाँ तरस रही है

इक आस कर दे पूरी मेरा श्याम भोला भाला

हारे का है सहारा मेरा श्याम मुरलीवाला

सारे जहां में बाबा अब राज है तुम्हारा

बिगड़ी मेरी बना दे मेरा श्याम भोला भाला

हारे का है सहारा मेरा श्याम मुरलीवाला

नैया मेरी भवर में ओ खाटू वाले बाबा

इक बार चल के आजा मेरा श्याम भोला भाला

हारे का है सहारा मेरा श्याम मुरलीवाला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।