श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : फूल तुम्हे भेजा है खत में

श्याम हमारे दिल से पूछो कितना तुमको याद किया,

याद में तेरी मुरली वाले जीवन यूँ ही गुजार दिया ।

देखी तेरी भोली सूरत, हम भी तो धोखा खा ही गए ।

तेरी मोहन मीठी मीठी बातों में हम आ ही गए ।

हार गए जीवन में सब कुछ फिर भी तेरा नाम लिया ॥

श्याम हमारे दिल में...

करता हूँ मैं विनती मोहन याद हमेशा तुम आओ ।

हो जो सके तो तुम ही मोहन मेरे दिल में बस जाओ ।

भूल हुई तुझे समझ ना पाया, इस दिल ने लाचार किया ॥

श्याम हमारे दिल में...

अब तो आ ही जाओ मोहन, इतना ना हमे तरसाओ ।

दर्श तेरे की प्यासी अँखियाँ, इन की प्यास बुझा जाओ ।

छोड़ के इस दुनिया को तेरे चरणों से ही प्यार किया ॥

श्याम हमारे दिल में...

जनम जनम का तुझ से नाता, ये हम भूल ना पाएंगे ।

तुम ही बता दो तुम्हे छोड़ कर, और कहाँ हम जाएंगे ।

तुमने ही अपने भक्तो का हर पल ही उपकार किया ॥

श्याम हमारे दिल में...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।