शिर्डी के साईं बाबा है कलयुग के अवतार

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

शिर्डी के साईं बाबा है कलयुग के अवतार

आओ मिल कर बोले साईं बाबा की जय कार

बोलो राम राम साईं राम राम

साईं नाथ दया के सागर सब पे दया वो करते है

जो भी आता दर पे सवाली उसकी झोली भरते है

नाम जपो दिन रात साईं का हो गा बेडा पार

आओ मिल कर बोले साईं बाबा की जय कार

बोलो राम राम साईं राम राम

शिर्डी की धरती पावन है याहा साईं अवतार लिया

जो भी आया बन के सवाली उस का बेडा पार किया

तेरी महिमा कोई न जाने तेरी महिमा आपर

आओ मिल कर बोले साईं बाबा की जय कार

बोलो राम राम साईं राम राम

तरना है अगर भव सागर से साईं साईं नाम जपो

सब का मालिक एक है साईं बस उसका ही नाम जपो

तू ही सब का रखवाला तू ही है पालनहार

आओ मिल कर बोले साईं बाबा की जय कार

बोलो राम राम साईं राम राम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।