माता सरस्वती देना सहारा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माता सरस्वती देना सहारा

हमने पकड़ा है दामन तुम्हारा

माता हमारी हम पुत्र तेरे मां है

जग जननी है नाम तुम्हारा

हमने पकड़ा है दामन तुम्हारा

मंदमति हम शरण में आए हैं मां

निर्मल कर दो बुद्धि हमारी मां

विद्यादायिनी है नाम तुम्हारा

हमने पकड़ा है दामन तुम्हारा

मन में ऐसी ज्योति जगा दो मां

निरश हृदय को सरस बना दो माँ

वीणावादिनी है नाम तुम्हारा

हमने पकड़ा है दामन तुम्हारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।