चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

बोलो प्यारे बम बम भोला हर ले सारे गम

सब की पीड़ा मिट जाए आते पहली बार में

चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

केहते है सब उस को देखो वो भोला भंडारी है

जो भी आया शरण में उसकी पल में विपता टाली है

बोल के प्यारे बम बम भोला हर ले सारे गम,

ऐसा दीन दयालु मिले नही संसार में

चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

जटा जुट से बेहती गंगा जग के पाप मिटाती है

धरती और प्यारे जीवो की गंगा प्यास बूजाती है

बोल के प्यारे बम बम भोला हर ले सारे गम,

जन्म मरन के फंद कटे बस इक वारि इसनान में

चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

मंगल कारी नाम है उनका वो शक्ति के दाता है

भव सागर से तर जाता है शिव का नाम जो गाता है

बोलो प्यारे बम बम भोला हर ले सारे गम

शरण तुम्हारी जो भी आया रहा नही मजधार में

चलो कावड लाये रे आया सावन का महिना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।