साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

ओ साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

मेरे बाबा भोले नाथ हम तुम्हारे है

साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

एक नजर मेहर कि कर दो, झोली मेरी भर दो

ऐसी कृपा कर दो, बिगड़े काज स्वर दो

तेरा करना हो तेरा करना, तेरा करना हो दीदार

हम तुम्हारे हैं मेरे बाबा भोले नाथ हम तुम्हारे है

साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

तुम्हे पूजता है चंदा तुम्हे पूजता है सूरज

तेरा ध्यान धरे ब्रम्हा तेरा ध्यान धरे विष्णु

तेरी कृपा तेरी कृपा तेरी कृपा अपरम्पार

हम तुम्हारे हैं बाबा भोले नाथ हम तुम्हारे है

साँवरिया सरकार हम तुम्हारे हैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।