हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

श्री राधा श्री राधा, श्री राधा श्री राधा

मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पटरानी का नाम श्री राधा //०//

जमुना तट पर राधा राधा,

कुंज गलिन मे राधा राधा,

राधा बिना शाम आधा,

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पटरानी का नाम श्री राधा //१//

बरसाने मे राधा राधा

बंसी पट पे राधा राधा

राधा पुकारे शाम आजा

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पटरानी का नाम श्री राधा //२//

पनिया भारण गयी गोपिया, पीछे उनके गयो रे नंदलाल रे

कर रहे है छेड़खानी

राधा राधा राधा मेरी राधा महारानी देखो

शाम है दीवाना उसका गाए राधा राधा देखो

शरण पड़ा हू आके तेरे

तुमको भजता शाम सवरे

सुनके यही कहता शाम राधा

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पटरानी का नाम श्री राधा //३//

भटका हू मुझे राह दिखादे

चरनो मे मुझे अपनी जगा दे

नाम स्मरण बिना जीवन आधा

हो मेरी लाडो का नाम श्री राधा

पटरानी का नाम श्री राधा //४//

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।