तेरे भरोसे पे है परिवार श्याम मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे भरोसे पे है परिवार श्याम मेरा

तूने सौगाते दी है मुझे

मुझपे कर्जा बहुत है तेरा

तेरे भरोसे पे है परिवार श्याम मेरा

तेरा सहारा मिला जब से मुझे मेरे श्याम

तब से बदला मेरा ये जीवन

रोशन हुई मेरी शाम

तेरी दया यूही रहे

तेरी कृप्या बरसती रहे

जीवन की गाड़ी चलती रहे

यूही सदा मेरे शायम

तेरे भरोसे पे है

राही का साथी जहाँ में,

तूही तो इक श्याम है

सुनता है मेरी सब फरियादें करता उपकार है

सेवा तेरी करता रहूँ नाम तेरा जपता रहूँ

जब तक रहे साँसे मेरी तेरा रहूँ मेरे शायम

तेरे भरोसे पे है परिवार श्याम मेरा

तूने सौगाते दी है मुझे मुझपे कर्जा बहुत है तेरा

तेरे भरोसे पे है परिवार श्याम मेरा

ARUN CHAUHAN RAHI

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।