जप ले मनवा तू साईं नाम जपले

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जप ले मनवा तू साईं नाम जपले बन जायेगे तेरे बिगड़े काम जपले

साईं नाम जपले साईं नाम जपले

साईं नाम तुझको छुडाये गा हर दुःख से

सुमिरन से इक के रहेगा तू सुख से

दिल में वसा ले नाम सुबह शाम जपले

जप ले मनवा तू साईं नाम जपले.........

साईं नाम साईं नाम सब से निराला

देता है यही नाम दिल को उजाला

अच्छा यही है बस इक नाम जपले

जप ले मनवा तू साईं नाम जपले.........

फिरता है क्यों तू ते बंदे मारा मारा

देंगे तुझे साईं बाबा अपना सहारा

कृष्ण कृष्ण जपले या राम राम जपले

जप ले मनवा तू साईं नाम जपले.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।