बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे

दरश की आशा है अब तो मन में

सुनाएंगे हम तो हाल दिल का

जो होगा बाबा हमारे दिल में

बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे ......

ये वक़्त आया है बाबा कैसा

जकब होगा बाबा सब पहले जैसा

पुकारे मिलकर के सारे प्रेमी

बुला ले हमको तेरी शरण में

बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे ......

हमें भरोसा तेरा सांवरिया

आऊं में जल्दी खाटू नगरिया

हुआ है जबसे दीदार तेरा

पागल हुए हैं तेरी लगन में

बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे ......

तेरे दरश को बेचैन है दिल

हरोगे जल्दी अवि की मुश्किल

तेरी डीप की यही तमन्ना

तुझे ही पाऊं मैं हर जनम में

बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।