गौरा तेरा लाल बडा प्यारा लगे

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

प्यारा लागे बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लगे

गोरा तेरे लाल के घूंघर वाले बाल है

बालों में मुकुट विशाल है

इस मुकुट पे हम बलिहार है

प्यारा लागे बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरे लाल के लंबे लंबे कान है

कानों में कुंडल विशाल है

इन कुंडल पर हम बलिहार है

प्यारा लागे बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरे लाल के छोटे-छोटे हाथ है

हाथों में कंगन विशाल है

इन कंगन पर हम बलिहार है

प्यारा लागे बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लगे

गोरा तेरे लाल के नन्हे नन्हे पांव है

इन पाँवो में नूपुर विशाल है

इन नूपुरों पे हम बलिहार है

प्यारा लागे बड़ा प्यारा लागे

गोरा तेरा लाल बड़ा प्यारा लगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।