विस्वास सांवरे का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास सांवरे का

चाहे कुछ भी हो न डगमग हो विस्वास सांवरे का

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास............

दुनिया से आँखें बंद करके मन की आँखों को खोल ज़रा

बे मतलब की बातें छोडो जय बाबा की तू बोल ज़रा

दिल के अंदर तुम्हे होगा एहसास सांवरे का

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास............

चल कर के देखो तुम एक बार मेरे साँवलिये की राह में

गिरने के पहले थामेगा ये आकर अपनी बाँहों में

तेरे मन में ही मिलेगा तुम्हे वास सांवरे का

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास............

सूरज कुछ ऐसा काम करो सांवरिया तू तुमसे राज़ी

हारे को जो अपनाओगे जीतोगे फिर तुम हर बाज़ी

बन जायेगा फिर तू बड़ा ख़ास सांवरे का

हर कदम पे तुम्हे होगा आभास............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।