बता दे मिया किस ने मुझपे जादू कर डाला रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा गोरी मैं क्यों काला पूछे नन्द लाल रे

बता दे मिया किस ने मुझपे जादू कर डाला रे

गोरी गोरी प्यारी राधा के नैना है कजरारे

काली नैनो वाली ने कान्हा तुझपे जादू डारे

राधे ने काले जादू कर डाले कर दियां काला रे

बता दे मिया किस ने मुझपे जादू कर डाला रे

जब तेरा कान्हा जन्म हुआ थी काली रात अंधियारी

काली राते काल रात की पड़ गई तुम पे भारी

मेरा प्यारा राज दुलारा हो गया काला रे

बता दे मिया किस ने मुझपे जादू कर डाला रे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।