आज कृष्ण का हुआ अवतार के झूम उठा सारा संसार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज कृष्ण का हुआ अवतार के झूम उठा सारा संसार

चंदा सा मुखड़ा रंग श्याम सलोना सोने के पलने में मखमल बीछोना

आज सपना हुआ साकार के झूम उठा सारा संसार

नन्द बाबा के घर भाजे वधाई ढोल नगाड़े बाजे और शेहनाई

आज हो रही जय जय कार के झूम उठा सारा संसार

चंदा से मुखड़े पे वारि वारि जाए

घुंगराली लट जैसे काली घटाये

देखो हो रहा मंगाचार के झूम उठा सारा संसार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।