मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

तेरी रहमत की बरसात रहे

मेरे दिल में तेरी आस रहे

मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

राधे करुनामई सरकार श्री राधे किरपा मई सरकार

मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

मेरी लाडली अब तेरे दरबार पे मैं अब यु ही निरन्ततर रोता रहू

ना उठू कभी तेरे चरणों से तेरे दर पे सजदा करता रहू

रहो सामने मेरे तुम हर पल तेरी आँचल की ये छाव रहे

मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

जीवन नैया है बीच भवर तेरा ही एक सहारा है

अब तक तो तुम ने सम्बाल रखा आगे भी तेरा सहारा है

तू बीच दोबाया पार लगा ये शिवम सदा तेरा दास रहे

मेरी लाडली अब हम पे सदा तेरी रहमत की बरसात रहे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।