प्यारी लागे मुस्कान तेरी श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्यारी लागे मुस्कान तेरी श्याम तुही पहचान मेरी

ये सारा जग जाने राधा का श्याम है

मेरे तो होठो पे बस तेरा नाम है

मेरे मन मोहन मुरली बजा दे

मुरली बजा के जरा मुस्कुरा दे

प्यारी लागे मुस्कान तेरी श्याम तुही पहचान मेरी

तू छेड़ तराने कान्हा तेरी राधा नाचेगी

तेरी मुरली के संग मेरी पायल बाजेगी

मेरी पलकों में बसा है मेरी आँखों में है तू

दिल में मेरे धडकन मेरी सांसो में है तू

मेरे मन मोहन मुरली बजा दे

मुरली बजा के जरा मुस्कुरा दे

प्यारी लागे मुस्कान तेरी श्याम तुही पहचान मेरी

मुझे हाथो में उठा ले मुझे होठो पे सजा ले

रहू हर पल साथ तेरे मुझे मुरली तू बना ले

सांसो से सांस लू मैं तेरे दिल में उतर जाऊ,

मेरे जीवन की तमना तेरा ही प्यार पाऊ,

मेरे मन मोहन मुरली बजा दे

मुरली बजा के जरा मुस्कुरा दे

प्यारी लागे मुस्कान तेरी श्याम तुही पहचान मेरी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।