श्याम तेरा धाम बड़ा प्यारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरा धाम बड़ा प्यारा

खाटू का नज़ारा मन को भाया रे

श्याम तूने जादू सब पे डारा

इक तेरा ही सहारा मैं भी आया रे

श्याम तेरा धाम बड़ा प्यारा .........

लाल गुलाबी फूलों से तेरा श्रंगार करून मैं

खीर चूरमा और पड़े का भोग लगाऊं तुझे मैं

जय जैकारे तेरे गूंजे खाटू नगरी में जय श्री श्याम रे

श्याम तूने जादू सब पे डारा ............

हार एक सहारा बन जाता है ऐसा बाबा हमारा

सबकी मुरादें पूरी करता है बाबा श्याम हमारा

खाली ना गया कोई श्याम तेरे दर से जो भी आया रे

श्याम तेरा धाम बड़ा प्यारा .........

तीन बाण धारी कहलाते हो सारे जगत में बाबा

करते हो नीले घोड़े की सवारी श्याम हुआ नाम तुम्हारा

शरण में मैं भी तेरी आया अरदास लेके आया तेरे द्वारे रे

श्याम तेरा धाम बड़ा प्यारा .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।