तू जपले साईं का नाम

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब मुश्किल आ जाए तेरे सफ़र में

कांटे विष जाए तेरी डगर में तू जपले साईं का नाम

साईं जीवन का है सहारा मदत को आये जब जब पुकारा

बने अपना जीवन सुहानी शाम

तू जपले साईं का नाम

साईं जीवन का है खवियाँ

पार लगाये सब की नैया

सफल हो अपना जीवन तमाम

तू जपले साईं का नाम

साईं आशा की पूरण ज्योति

मन में रख जैसे सीप में मोती

दर्शन में इनके है चारो धाम

तू जपले साईं का नाम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।