मेरा श्याम खाटू वाला सबको गले लगाए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा श्याम खाटू वाला सबको गले लगाए

जो भी जहाँ से हारा उसके बने सहारे

मेरा श्याम खाटू वाला .................

तेरी दया दयालु कैसे बयां करूँ बता

उपकार तेरा सांवरे कैसे उतारूंगा बता

जितनी बयां करूँ मैं उतनी ही बढ़ती जाए

मेरा श्याम खाटू वाला .................

तेरी दया से सांवरे परिवार पल रहा मेरा

बोले बिना ही भर दिया दामन जो खाली था मेरा

इतना दिया दयालु झोली में ना समाये

मेरा श्याम खाटू वाला .................

योगेंद्र कमल की आरज़ू करले कबूल सांवरे

निकले अगर जो दम मेरा तुम हो हमारे सामने

अगला जनम मिले तो सेवा में इसे बिताएं

मेरा श्याम खाटू वाला .................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।