हारा हूँ बाबा पर तुझपे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है

मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ

बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ

हारा हूँ बाबा ................

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता

बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता

मिलता ना किनारा है ना कोई और सहारा है

हारा हूँ बाबा ................

तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा

कैसे चलेगा समझ ना आता

तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं

मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है

हारा हूँ बाबा ................

परिवार मेरा तेरे गुण है जाता

दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता

उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है

हारा हूँ बाबा ................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।