आया फागुन रंगीला आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया फागुन रंगीला आया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

कोई केसर फूल खिलाया इक दूजे को भर भर लगाया

मस्ताना नशा सब पे छाया आज श्याम ने रंग उड़ाया ,

आया फागुन रंगीला आया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

आई ग्वालन बालो की टोली खेले मोहन के संग में होली

रंग ऐसा अनोखा जमाया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

आया फागुन रंगीला आया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

बने श्याम सुंदर मत वारे तुम हमारे प्रभु हम तुम्हारे

एसा अद्भुत है रास रचाया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

आया फागुन रंगीला आया आज श्याम ने रंग उड़ाया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।