सांवरे इतना बता तू छुपा है कहाँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे इतना बता तू छुपा है कहाँ

मजबूरियां नाकामियां से घिरा है जहाँ

सांवरे इतना बता ..............

तेरी ही ये धरा है है तेरा ही आसमा

मायूसी लाचारी फैली क्यों यहाँ वहां

परेशानियां घेरी हमें दे तेरी पनाह

सांवरे इतना बता ..............

उम्मीदें ये हमारी ढूंढे तेरी ही पता

नादानी हो गई तो कर माफ़ साड़ी खता

इंसान हम भगवान तुम दे अवसर इक नया

सांवरे इतना बता ..............

करते हैं हम समर्पण मांगे तेरी मेहर

दीनो के नाथ हो तुम कर दो ना बस इक नज़र

शरणार्थी गोलू करे दर्द ए दिल ये बयां

सांवरे इतना बता ..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।