राधा रानी मुझे प्यारी लागे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

बरसाने वाली जग से न्यारी लागे

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

चड चड पोड़ी श्री मेह्लन की तेरे दर्शन पाऊ,

चरणों मे बेठ के तेरे मैं जीवन सफल बनाऊ

मुझे चरणों में लेलो सरकार लाडली

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

आंखे है कजरारी तेरी गालो पर है लाली

कोमल से हाथो पे तेरे मेहँदी की हरयाली

तेरी नजर उतारू सरकार लाडली,

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

बुरे वक़्त में तूने लाडो मेरा साथ निभाया

अपने बने पराये सारे तूने अपना बनाया

हर पल वो खड़ी मेरे साथ लाडली

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

मैया बन कर तूने लाडो मेरे लाड लड़ाए,

जब जब विपदा आये मुझको अंचल पे छिपाए

क्यों साहिल बुलाये तेरा प्यार लाडली

राधा रानी मुझे प्यारी लागे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।