भरदो झोली मेरी खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भरदो झोली मेरी खाटू वाले , बड़ी महिमा सुनी है तुम्हारी

कोई खाली गया ना सवाली , तेरे दर से ओ श्याम बिहारी

दूर से चलके बाबा में आया , तेरी चौखट पे माथा झुकाया

तेरे भक्तो से हमने सुना है , कष्ट बहुतो का तुमने मिटाया

भात नरसी का जैसा भरा था

गा रही अब तलक दुनिया सारी

भरदो झोली मेरी खाटू वाले ………..

देने पे श्याम बाबा जो आये , रंक को पल में राजा बनाये

अपनी बर साये जिस पे भी कृपा , छोड़ विपदा उसे भाग जाये

द्वार पे आ गया जब सुदामा

खूब तुमने निभाई थी यारी

भरदो झोली मेरी खाटू वाले ………..

मन को भाये तेरा दरबार प्यारा , तुझको कहते है हारे का सहारा

जाये नयनो की दृष्टि जहाँ तक , एक से एक सुंदर नजारा

मैं भी आया हूं विश्वास लेकर ………..

आस तोड़ो ना मेरी मुरारी

भरदो झोली मेरी खाटू वाले ……….

श्याम अपनी शरण मुझको ले लो , अब ना जज्बात से मेरे खेलो

भूलन त्यागी कहे संग रहना , और जिसको जो देना है देलो

देने वाला तू ही एक दाता ………...

सारा संसार तेरा भिखारी

हरीश तेरा है श्याम बाबा

भरदो झोली मेरी खाटू वाले ………..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।