साईं की पालकी आई है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सब नाचो गाओ जी साईं की पालकी आई है

सब ख़ुशी मनाओ जी साईं की पालकी आई है

नाच रहा है सब का तन मन देख मुबारक घड़ियाँ

मन में सब के छुट रही है खुशियों की फूल झड़ियाँ

बाबा को मनाओ जी साईं की पालकी आई है

सब नाचो गाओ जी साईं की पालकी आई है

देख के चेहरे खिले हुए ये मन सब का मुस्काये

सब के घर अंगना में ऐसे ख़ुशी भरे दिन आये

सब मंगल गाओ जी साईं की पालकी आई है

सब नाचो गाओ जी साईं की पालकी आई है

शोख करे अरदास ये साईं अपनी दया तू करना

अपने भगतो की झोली को दाता हर दम भरना

अब दर्शन पाओ जी साईं की पालकी आई है

सब नाचो गाओ जी साईं की पालकी आई है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।