सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु

पारंपरिक
महादेव भजन गुरुदेव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु ,

करते है हम शुरू आज का काम प्रभु

जय गुरु जी शिव शम्भू जय गुरु जी शिव शम्भु,

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम,

विद्या का वरधान तुमि से पाए हम,

तुमि से है आगाज तुमि से अंजाम प्रभु,

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु....

गुरों का सत्कार कभी न भूले हम,

इतना बने महान गगन को छु ले हम,

तुमि से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु.

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।