तेरा शुकर करूँ हर बार ऐ खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा शुकर करूँ हर बार ऐ खाटू वाले

तेरे गिनूँ उपकार ऐ खाटू वाले

तेरा शुकर करूँ............

जब जब मुझपे बाबा बिपदाएँ आती हैं

सुनकर के नाम वो भी दूर चली जाती हैं

तेरी महिमा अपरम्पार ऐ खाटू वाले

तेरा शुकर करूँ............

हार करके जो भी बाबा दर पे तेरे आया है

जीत बांके श्याम तूने गले से लगाया है

तू आया है हर बार ऐ खाटू वाले

तेरा शुकर करूँ............

अर्ज़ी लेके शुभम जब भी दर तेरे आया है

खुशियां जहाँ की तेरे दर से पाया है

तूने कर दिया मालामाल ऐ खाटू वाले

तेरा शुकर करूँ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।