साईं मूरत से कह दो वो बातें करे

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं मूरत से कह दो वो बातें करे,

मेरी बातें सुने अपनी बातें कहे ।

मेरे आंसू पे नज़रे करम हो जरा,

कदम में आपके मैं हुँ कबसे पड़ा ।

जो हैं आँखों के आंसू उन्हें पोछ दे,

मेरी बातें सुने अपनी बातें कहे ॥

हुँ गुनहगार मैं, मैने माना मगर,

तुम खताबक्श हो, तुम ही हो रहबर ।

मैं शरण आ गया हुँ सहारा तो दे,

मेरी बातें सुने अपनी बातें कहे ॥

अपने वचनो को बाबाजी पूरा करो,

नंदी की झोली में साईं आशीष भरो ।

मैं हूँ तनहा ओ बाबा इशारा तो दे

मेरी बातें सुने अपनी बातें कहे ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।