किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किस्मत वालों को मिलता है, श्याम तेरा दरबार

सच्ची सरकार तुम्हारी, सांचा दरबार, किस्मत…

जो भी गया है श्याम प्रभु के द्वार, पाया उसने सांवरिये का प्यार ।

एक झलक जिसको भी मिल जाये, महक उठे मन बगिया खिल जाए ।

खाली झोली जो लाए, भरता भण्डार, किस्मत वालों को…

कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है ।

चारों तरफ दरबार की चर्चा है, हाथों हाथ ये देता पर्चा है ।

ऐसा ये देव दयालु, है लखदातार, किस्मत वालों को…

दुखड़े अपने इन्हें सुना जाओ, भक्तो श्याम शरण में आ जाओ ।

बिगड़ी बातें श्याम बनायेगा, जब भी पुकारो दौड़ा आयेगा ।

पल-भर की देर करे ना, ऐसा दिलदार, किस्मत वालों को…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।