हे मेहंदीपुर बाला जी तेरी जग में ऊंची शान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय जय हो हनुमान जय जय तेरी हनुमान,

हे मेहंदीपुर बाला जी तेरी जग में ऊंची शान

जय जय हो हनुमान जय जय तेरी हनुमान,

कलयुग में जो नाम तुम्हारा लेता हनुमान प्यारे,

राम भक्त हनुमान उसके सारे काज सवारे,

तेरी शक्ति अद्भुत बाला तुमसे और न दूजा,

सच्चे मन से जो नर नारी करे तुम्हारी पूजा,

राम नाम की शक्ति से हनुमात तीनो लोक उड़ जाते,

राम नाम का फंक मंत्र भगतो का कष्ट मिटाते,

जय जय हो हनुमान जय जय तेरी हनुमान,

तेरी शक्ति के आगे सब पापी डर डर भागे

भुत प्रेत पर बजरंगी तेरा सोटा हुकम चलावे,

थर थर कांपे दुष्ट सभी जब बाला जी हुंकारे,

तेरी हु हु सुन कर के सब पकड़े चरण तुम्हारे,

हाय हाय चिलाते है सब तुम जो मार लगाते,

राम नाम की गधा जो हनुमत चारो और घुमाते,

जय जय हो हनुमान जय जय तेरी हनुमान,

पवन पुत्र हनुमान हमारे तुम हो बड़े बलशाली,

राम की धुन में छम छम नाचे बजा कर के ताली,

मेरा भी तुम कष्ट हरो गे ये वन्य हमारी

लडवान का मैं भोग लगाओ सेवा करू तुम्हारी,

प्रेम तुम्हारा सेवक है बस राम भजन ये गाये

संकट मोचन हनुमान भी इनका ध्यान लगाए,

जय जय हो हनुमान जय जय तेरी हनुमान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।