प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा तू मेरा स्वामी है

कृपा कर दे तू मुझ पर तू बड़ा ही दानी है

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा.....

ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला

मेरे नैना तरस रहे मेरा मन भी प्यासा है

अब देदे दर्शन तू बस यही अभिलासा है

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा.....

तूने जग को तारा है मुझे तेरा सहारा है

कष्ट दूर करो मेरे दिखता न किनारा है

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा.....

तुझे मनाने आया हूँ मना कर ही जाउंगा

जो तू न माना तेरे दर से न जाउंगा

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा....

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा तू मेरा स्वामी है

कृपा कर दे तू मुझ पर तू बड़ा ही दानी है

प्रभु राम मैं भक्त हूँ तेरा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।