कौन सुनेगा किसको सुनाऊं किसलिये चुप बैठे हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कौन सुनेगा किसको सुनाऊं, किसलिये चुप बैठे हो

छोड़ तुझे मैं किस दर जाऊ, किसलिए चुप बैठे हो

मेरी हालत देख जरा तू, आँख उठा कर के बाबा,

मैं तो तेरी शरण पड़ा हूँ, क्यों तू मुझको बिसराता ।

मेरी खता क्या, इतना बता दो, किसलिए चुप बैठे हो...

क्या मैं इतना जान लूं मुझको समझा तूने बेगाना,

वरना दिल के घाव तुझे क्या पड़ते बाबा दिखलाना ।

दर्द बड़े है अब तो दवा दो, किसलिए चुप बैठे हो...

दुःख में कोई साथ ना देता कैसे तुझको समझाऊं

‘हर्ष’ तेरे बिन कौन समझेगा, किसको जा कर बतलाऊं ।

अपने भक्त से कुछ तो बोलो, किसलिए चुप बैठे हो...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।