जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है,

तेरे कदमो में जीना है तेरे कदमो में मरणा है,

जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है,

किसको परवाह है मेरे श्याम इस जमाने की,

तू साथ है मेरे तो किस बात का डरना है,

जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है,

घर से जब निकला था ये सोच के निकला था,

हर हाल में अब मुझको मेरे श्याम से मिलना है,

जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है,

ये मिलन ही है मेरे श्याम कितना प्यारा है,

मैं प्रेम का प्यासा हु तू प्रेम का झरना है,

जीवन ये मेरा मुझको तेरे नाम ही करना है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।