खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोरे वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोरे वाला,

कदम कदम पर रक्षा करता, घर घर करे उजाला, उजाला ।

मन मंदिर के वास करो तुम दूर करो अंधियारा,

पापों का मेरे नाश करो तुम, बन कर के रखवारा, रखवारा ।

जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर, उनकी बिपदा ताली,

सच्चे मन से जो भी पुकारे, प्रगटे दीनदयाला, दयाला,

नेम नियम से जो कोई ध्यावे मन की मुरादे पावे,

बिछड़े साथी फिर से मिला कर, घर घर प्रेम बढाया, बढाया ।

भीम सेन के पौत्र लाडले अहीलवती के लाला,

पांडव कुल सरदार श्याम जी, जपूँ तिहारी माला, हो माला ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।