बाबा सारे प्रेमी दर्शन को तरसते है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा सारे प्रेमी दर्शन को तरसते है,

तेरी याद में नैना दिन रात बरसते है,

बाबा सारे प्रेमी दर्शन को तरसते है,

रूठ गये हम से क्यों ओ दुनिया की वाली,

किरपा बरसती नहीं झोली है ये खाली

तुझसे मिलने को दाता हम बहुत तड़पते है,

तेरी याद में नैना दिन रात बरसते है

तुझबीण कोई न मेरा बाबा हमारे,

हुआ क्या कसूर हमसे कुछ तो बतादे,

चौकठ पे मरने को हम भी तो तरसते है,

तेरी याद में नैना दिन रात बरसते है

मान भी जाओ भगवन हमे न सताओ,

दर्शन देके अपने चरणों से लगाओ,

किरपा तेरी को बाबा देवता भी तरसते है,

तेरी याद में नैना दिन रात बरसते है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।