श्याम दीवानो ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा की जय खाटू वाले की जय

श्याम दीवानो ने श्याम के प्यार में

ऐसी महफ़िल सजाई मज़ा आ गया

चाँद के साये में ऐ मेरे सांवरे

ऐसी मस्ती पिलाई मज़ा आ गया

श्याम दीवानो ने ............

हर एक भक्त तो आज मदहोश है

ये तेरी ही नज़र का तो सब दोष है

तेरे भजनो हम ऐसे खो से गए

तूने नज़रें मिलाई मज़ा आ गया

श्याम दीवानो ने ............

देखो बाबा भी नज़रें मिलाने लगा

देख कर हमको वो मुस्कुराने लगा

देखा हमने उन्हें मुस्कुराते हुए

फिर गर्दन झुकाई मज़ा आ गया

श्याम दीवानो ने ............

मैं परेशान थी मेरा कोई ना था

ऐसे में हाथ तूने जो पकड़ा मेरा

गर्दिशें तर गई मंज़िलें मिल गयी

तू मेरा हो गया मैं तेरा हो गया

श्याम दीवानो ने .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।