मुश्किल की हर घडी में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुश्किल की हर घडी में मुझे श्याम का सहारा

जब नाम लेता इसका मिलता हर किनारा

मुश्किल की हर घडी में ...........

दीनो का वो है दाता यही भाग्य का विधाता

हर श्वांस कर दो अर्पण जीवन सफल बनता

मुश्किल की हर घडी में ...........

संतोष ये ही मन में है संवारा जीवन में

भावों से जब रिझाऊं पाऊं उन्हें निकट में

मुश्किल की हर घडी में ...........

श्यामा से श्याम कहता जीवन के दुःख तू हरता

करुणा का प्रेम सागर मेरा श्याम खाटू वाला

मुश्किल की हर घडी में ...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।